SULTANPURI ACCIDENT: 3 दिन की रिमांड...चार्जशीट...फॉरेंसिक टीम, दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सारी जानकारी

SULTANPURI ACCIDENT: 3 दिन की रिमांड...चार्जशीट...फॉरेंसिक टीम, दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सारी जानकारी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 23 वर्षीय युवती को 8 किलो मीटर तक घसीटने के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को 3 दिन के रिमांड में लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्ज शीट दाखिल करेगी। सारे सबूत इकट्ठा करके अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी

स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डरसागर प्रीत हुड्डाने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज़ किया है। अभी तक 5 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। मामलें में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है।

सिर शर्म से झुक गया- दिल्ली एलजी

इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुई अमानवीय घटना से मेरा सिर शर्म से झुक गया है और दोषियों के राक्षसी असंवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। मैं इस पूरे हादसे की मॉनिटरिंग दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ कर रहा हूं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरे ट्वीट में कहा कि पीड़ित परिवार की हर तरह की मदद की जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस मामले अवसरवादी रवैया न अपनाते हुए साथ मिलकर काम करें और एक जिम्मेदार व संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में काम करें। इसके अलावा सीएम ने कहा कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में एक कार 23 वर्षीय लड़की को 8 किलोमीटर तक घसीट ले गई जिसमें लड़की की मौत हो गई। इस मामले में डीसीपीहरेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देर रात (1जनवरी)तकरीबन 3:00 बजे बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। जिसके मुताबिक, एक लड़की निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की बेसुध सड़क किनारे पड़ी है।वहीं मृतका का शव नग्नावस्था में सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया है। 

Leave a comment