
नई दिल्ली: LAC पर भारत चीन सीमा पर तनातनी कम हो गई है. चीनी सेना सीमा से 1-2 किलोमीटर पीछे हट गई है. भारत और चीन के बीच बीते कई महीनों से तनाव बना हुआ था. गलवान हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था. इस तनाव के बीच दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत होती रही. इस बातचीत से दोनों देशों के बीच कोई हल नहीं निकला. सीमा पर तनाव लगातार बना रहा. सोमवार को भारत के NSA अजित डोभाल ने इस मामले को लेकर इसमें दस्तक दी और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की. जिसके बाद नतीजा यह निकला कि देशों की ओर से प्रतिनिधि बनाए जाएंगे.
सीमा पर तनाव के बीच यह मुलाकात कारगर साबित हुई. जिसके बाद चीनी सेना पीछे हट गई. भारत के कई रणनीतिक-राजनीतिक और राजनयिक कदम जिम्मेदार हैं जो पिछले कई दिनों से निरंतर आगे बढ़ाए जा रहे थे. सिलसिलेवार देखें तो इसमें कई अहम फैक्टर शामिल हैं. जिन्होंने चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. आपको बता दें कि यह फैक्टर बॉर्डर पर फौज बढ़ाई, फाइटर प्लेन तैयार किए, चीन के खिलाफ दुनिया भर में माहौल बना, अमेरिका सहित कई देशों के बयान आए, खुद प्रधानमंत्री लद्दाख गए. पहले आर्मी चीफ गए दूसरी तरफ वार्ता जारी रही. भरपूर उकसावे के बावजूद प्रधानमंत्री ने चीन का सीधा नाम नहीं लिया. इससे बातचीत की खिड़की खुली रही. कई ऐप बैन कर और चीनी कंपनियों के टेंडर निरस्त कर बताया कि भारत इस मामले में झुकेगा नहीं, नतीजा यह हुआ कि चीन को मामला आगे बढ़ाने में कोई फायदा नहीं दिखा. जिसके बाद चीन ने अपने कदम को पीछे खींच लिया.
हाल ही में पीएम मोदी का लद्दाख दौरा चीन को बड़ा और साफ संदेश दे गया कि भारत किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा. पीएम मोदी ने गलवान हिसां में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान पीएम मोदी ने चीन का बिना नाम लिए कहा कि यह समय विस्तारवाद का नहीं है बल्कि विकासवाद का है. पीएम के दौरे के बाद चीन हर हर मोर्चे पर घिरता नजर आ रहा था. चीन को दुनिया में किसी का भी साथ नहीं मिल रहा था. जिसके बाद चीन ने सीमा पर नरमी बरती है. इससे पहले चीन को भारत ने कई बड़े झटके दिए. भारत ने पहले चीनी कंपनियों को प्रोजेक्ट रद्द कर दिए. भारत ने चीनी एप को बैन कर दिया. लद्दाख में भारत ने अपनी पूरी ताकत को बढ़ा दिया. बॉर्डर पर फाइटर जेट्स को तैनात कर दिया. अमेरिका का भी भारत के पक्ष में लगातार बयान देना यह भी काफी साबित हुआ है.
Leave a comment