Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी हुआ क्रैश; इंडिगो संकट के बीच बाजार के बिगड़े हालात

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी हुआ क्रैश; इंडिगो संकट के बीच बाजार के बिगड़े हालात

Stock Market Crash: शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट देखने को मिली। सुस्ती के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मार्केट क्लोज होने से एक घंटे पहले ही लगभग 800 अंक गिर गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी फिसलकर 26,000 के लेवल से नीचे आ गया। बाजार में गिरावट के बीच इंडिगो सहित कई शेयर कमजोर होते हुए दिखाई दिया। वहीं डिफेंस शेयरों में भी गिरावट नजर आया।

सेंसेक्स इंडेक्स 800 अंक फिसला
 
शेयर मार्केट में सोमवार, 8 दिसंबर को कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई। BSE सनसेक्स अपने पिछले बंद 85,712.37 की तुलना में गिरकर 85,624.84 के लेवल पर खुला। इसके बाद ये फिसलते हुए चला गया। दोपहर 2.15 बजे सेंसेक्स इंडेक्स 800 अंक फिसलकर 84,875 के लेवल पर आ गया। इसी तरह NSE Nifty की चाल रही। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 26,186.45 के मुकाबले गिरावट के साथ 26,159 पर ओपन हुआ और 270 अंक की गिरावट लेकर 25,892 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

इंडिगो शेयर में भारी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ हो रहे कारोबार के बीच संकट में फंसी इंडिगो एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 9 प्रतिशत तक टूट गया। ये एयरलाइन स्टॉक अपने पिछले बंद 5,367.50 रुपये के लेवल से टूटकर 5,110 रुपये पर खुला और फिर सेंसेक्स-निफ्टी की तरह गिरता ही चला गया। इंडिगो शेयर 9 प्रतिशत के आसपास गिरकर 4842.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसका मार्केट कैप भी गिरकर 1.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7th Pay Commission से जुड़ा अपडेट...महंगाई भत्ते में 64% बढ़ोतरी तय! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, जानें कैसे

7th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। अभी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुई हैं। लेकिन इसी बीच श्रम ब्यूरो ने जुलाई 2026 AICPI-IW का डेटा रिलीज कर दिया गया है। जिसके तहत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

SSC JE 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका...SSC ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

SSC JE Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है तो बहुत-ही जल्द आपका ये सपना सच हो सकता है। युवा वर्ग के लिए नौकरी का खजाना खुलने वाला है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Today Gold Silver Price 05 September 2026: सोना चढ़ा, चांदी फिसली, जानें 5 सितंबर के ताजा भाव

Today Gold Silver Price 05 September 2026: 5 सितंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। दिल्ली से चेन्नई तक 24 और 22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़े हैं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि इससे एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सोने के उलट चांदी के भाव में गिरावट आई और 5 सितंबर की सुबह यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस है। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद से अब तक इसमें 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजार के हालात का भी असर पड़ता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast