भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख ने दी मानद उपाधि

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख ने दी मानद उपाधि

Neeraj Chopra Became Lieutenant Colonel: भारत के भाला फेंक स्टार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। आज एक भव्य समारोह में उन्हें भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Hon. Lt. Col.) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में दिया गया, जो नीरज के खेलक्षेत्र में असाधारण योगदान और सेना के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल

बता दें, दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में आयोजित इस पिपिंग समारोह में नीरज को औपचारिक रूप से नई उपाधि प्रदान की गई। राजनाथ सिंह ने नीरज के कंधों पर मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की पिप्स लगाईं, जबकि जनरल द्विवेदी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि नीरज न केवल खेल के मैदान पर, बल्कि राष्ट्रसेवा में भी प्रेरणा स्रोत हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप्स में नीरज को सलामी देते सैनिकों और उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ यह क्षण कैद हुआ है। यह उपाधि टेरिटोरियल आर्मी (TA) में मानद है, जो राष्ट्र को समर्पित व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

गजट ऑफ इंडिया में 9मई 2025को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति 16अप्रैल 2025से प्रभावी हो चुकी थी, लेकिन औपचारिक समारोह आज आयोजित किया गया। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव मेजर जनरल जीएस चौधरी ने अधिसूचना जारी करते हुए नीरज को 'एक्स-सुबेदार मेजर नीरज चोपड़ा, पीवीएसएम, पद्म श्री, वीएसएम' के रूप में संबोधित किया। नीरज, जो मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले के खांडरा गांव के निवासी हैं, 2016में जूनियर कमीशंड ऑफिसर के रूप में सेना में शामिल हुए थे। 2021में उन्हें सुबेदार और पिछले साल सुबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया था। इस साल सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें यह मानद रैंक प्रदान की गई।

नीरज का सेना और खेलों से जुड़ाव

नीरज का भारतीय सेना से गहरा नाता रहा है। 2016में सेना में शामिल होने के बाद उन्होंने खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो उनकी ओलंपिक सफलताओं का आधार बना। टोक्यो 2020में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड दिलाने वाले नीरज ने पेरिस 2024में रजत पदक हासिल कर इतिहास रचा।

इसके अलावा 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और कई डायमंड लीग खिताब उनके नाम हैं। सेना ने नीरज को पहले भी कई सम्मान दिए, जैसे 2021 में विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) और 2022 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम)। खेलक्षेत्र में अर्जुन पुरस्कार (2018), खेल रत्न (2021) और पद्म श्री (2022) उनके नाम दर्ज हैं।

Leave a comment