Search KhabarFast

Press ESC to close

विराट-रोहित की मैदान पर वापसी मुश्किल! बंग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द

विराट-रोहित की मैदान पर वापसी मुश्किल! बंग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द

Team India Bangladesh Tour: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। ऐसा लगता है कि अब उनके फैंस को उन्हें क्रिकेट के मैदान पर दोबारा देखने के लिए अब और इंतजार करना पड़ सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारतीय टीम इस समय चल रही टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। निर्धारित शेड्यूल  के अनुसार, भारतीय टीम को तीन वनडे और 3टी20मैच खेलने के लिए बांग्लादेश जाना था। क्रिकेट प्रेमी भी इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब इस सीरीज को लेकर लोगों के मन मे कई सवाल उठ रहे है। दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, इस बार इन मैचों का आयोजन मुश्किल लग रहा है। ऐसे में, विराट और रोहित को मैदान पर देखने के लिए प्रशंसकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अब ये दोनों खिलाड़ी केवल वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

भारत बांग्लादेश दौरे पर बोलें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड  के अध्यक्ष

BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि BCCI बांग्लादेश दौरे को लेकर  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहा है। 30जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में BCB की 19वीं बैठक के बाद, अमीनुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि BCCI के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस समय इस बात पर चर्चा हो रही है कि सीरीज को कैसे आयोजित किया जाए। यदि मौजूदा परिस्थितियों में यह संभव नहीं हुआ, तो इसे भविष्य में किसी उपयुक्त समय पर कराने की योजना बनाई जाएगी।

रोहीत और विराट को देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, और अब दोनों केवल वनडे प्रारूप में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं। इस वजह से उनके प्रशंसक बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यदि इस सीरीज के कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है, तो प्रशंसकों को इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए और अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले, ये दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी में एक साथ खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों प्लेयर्स की बड़ी परीक्षा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दिखाएंगे दम !

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे और फिर दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बड़ी परीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। किशन को सीरीज के पहले T20I के दौरान दाएं पैर के एडिक्टर मसल में हल्की चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस और रिकवरी पर नजर रख रही है।

क्रिकेट में रनों की बारिश से उड़े होश! 430 रन भी नहीं आए काम, डैरेन सैमी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल

Darren Sammy Social Media Post:क्रिकेट में अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने खेल का पूरा समीकरण

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast