Search KhabarFast

Press ESC to close

Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- भारतीय दर्शकों को साइलेंट...

Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- भारतीय दर्शकों को साइलेंट...

ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025का फाइनल मुकाबला रविवार, 2नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। भारत की टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवॉर्ड हैं। दोनों टीम्स अब तक महिला वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई हैं, इसलिए विजेता टीम के लिए यह पहला ऐतिहासिक पल होगा। भारतीय टीम खिताबी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है।

फाइनल से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवॉर्ड ने कहा कि उनकी टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों को “साइलेंट” करना चाहती है। वोलवॉर्ड टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन (470) बना चुकी हैं और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “नॉकआउट मैच लीग मुकाबलों से बिल्कुल अलग होते हैं। हमें बस वर्तमान पर ध्यान देना है और बुनियादी चीजों पर टिके रहना है।” उनका जोर संयम और धैर्य बनाए रखने पर है।

भारत पर होगा घरेलू दबाव

लौरा वोलवॉर्ड मानती हैं कि घरेलू मैदान पर भारत को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा, लेकिन यही दबाव टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “पूरा स्टेडियम भारत के साथ होगा, यह शानदार मौका है, लेकिन यही दबाव उनके लिए चुनौती बन सकता है।” साउथ अफ्रीका का लक्ष्य है कि वे भारतीय टीम को उसके घर में हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनें, लेकिन भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए यह आसान नहीं होगा।

फाइनल में संयम और बुनियादी खेल तय करेगा जीत

भारतीय टीम तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में है। वोलवॉर्ड ने कहा कि फाइनल मुकाबले में धैर्य और सही निर्णय ही निर्णायक साबित होंगे। उनका मानना है कि जो टीम शोर और दबाव के बीच अपनी बुनियादी चीजें सही तरीके से निभाएगी, वही विजेता बनेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला इतिहास रचने वाला साबित होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast