Search KhabarFast

Press ESC to close

22 साल के लंबे करियर के बाद अब Goodbye, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने किया संन्यास का ऐलान

22 साल के लंबे करियर के बाद अब Goodbye, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने किया संन्यास का ऐलान

Rohan Bopanna Retirement: 22 साल का लंबा करियर और अब ले रहे हैं विराम… भारत के मशहूर और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है। 45साल के इस महान खिलाड़ी ने अपने करियर का आखिरी मैच पेरिस मास्टर्स 1000टूर्नामेंट में खेला। इसी साल उन्होंने ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही, बोपन्ना डबल्स टेनिस में नंबर-1रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

अपनी रिटायरमेंट पर बोपन्ना ने भावुक होकर कहा, “आप उस चीज़ को अलविदा कैसे कह सकते हैं, जिसने आपके जीवन को मायने दिए हों। 20साल से ज्यादा चले इस सफर का अब अंत हो रहा है। मैं टेनिस से रिटायरमेंट ले रहा हूं। भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा गौरव रहा है। जब भी कोर्ट पर उतरा, मैंने तिरंगे के लिए खेला।”

बोपन्ना ने अपने 22 साल के शानदार करियर का समापन गौरवपूर्ण तरीके से किया। वह दो बार के ग्रैंड स्लैम विजेता हैं — उन्होंने मैथ्यू एब्डेन के साथ 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेंस डबल्स खिताब जीता, जबकि गेब्रिएला डैब्रोव्स्की के साथ 2017 में फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा, उन्होंने चार अन्य मौकों पर भी ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले, जो उनके शानदार करियर की गवाही देते हैं।

टेनिस ने दी जीवन को नई दिशा

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखा, “गुडबाय, लेकिन यह अंत नहीं है।” अपने भावनात्मक संदेश में उन्होंने बताया कि टेनिस उनके लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जीवन यात्रा रही है जिसने उन्हें अनुशासन, दृढ़ता और उद्देश्य का अर्थ सिखाया। बोपन्ना ने कहा कि इस खेल ने न सिर्फ उनका करियर बनाया, बल्कि उन्हें भटकाव से निकालकर सही राह दिखाई।

दो दशक लंबा सफर और ओलंपिक यादें

रोहन बोपन्ना ने 2003 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और करीब दो दशकों तक भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। उन्होंने डबल्स स्पर्धा में बड़ी सफलताएं हासिल कीं और कई बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया। 2016 रियो ओलंपिक में सानिया मिर्जा के साथ मिक्स्ड डबल्स में खेलते हुए वह चौथे स्थान पर रहे थे। बोपन्ना ने अपने करियर को याद करते हुए कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है — टेनिस से जुड़ाव उनका हमेशा बना रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast