Search KhabarFast

Press ESC to close

उम्र छोटी, जिम्मेदारी बड़ी… महज 14 साल में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, IPL में जड़ा था तूफानी शतक

उम्र छोटी, जिम्मेदारी बड़ी… महज 14 साल में बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, IPL में जड़ा था तूफानी शतक

Ranji Trophy 2025: स्पोर्ट्स की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26सीज़न के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में एक नाम ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा — वह नाम था उपकप्तान का। दरअसल, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न में बिहार टीम का वाइस कैप्टन स्पोर्ट्स की दुनिया के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को बनाया है। बता दें, वैभव ने यह उपलब्धि केवल 14साल की उम्र में हासिल की है। वहीं टीम के कप्तान बने हैं सकीबुल गनी।

पिछले रणजी सीज़न में बिहार टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्हें बिना एक भी जीत के प्लेट लीग में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन इस बार टीम में क्रिकेट की दुनिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी से बिहार को नई उम्मीद है। बता दें कि इस बार बिहार अपनी प्लेट लीग सीज़न की शुरुआत 15अक्टूबर से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में करेगा, जहां उनकी भिड़ंत अरुणाचल प्रदेश की टीम से होगी।

महज 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। केवल 12 साल की उम्र में उन्होंने साल 2023-24 के दौरान रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। इसके बाद 13 वर्ष की आयु में वैभव को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) का कॉन्ट्रैक्ट मिला।

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड

भारतीय अंडर-19 टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस साल आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में विस्फोटक शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा। यह पारी न केवल आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज़ सेंचुरी बनी, बल्कि उन्होंने महज़ 14 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।

रणजी से दूर, नज़र अंडर-19 वर्ल्ड कप पर

भले ही वैभव सूर्यवंशी का नाम बिहार की रणजी टीम में उपकप्तान के तौर पर शामिल है, लेकिन वह इस सीज़न में पूरी तरह टीम के साथ नहीं खेलेंगे। इसका कारण यह है कि उनका पूरा ध्यान अगले साल 2026 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप पर है, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। बिहार टीम के स्क्वॉड में सकीबुल गनी (कप्तान), पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम और सचिन कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast