Search KhabarFast

Press ESC to close

मेलबर्न में गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट हुआ फ्लॉप...सिर्फ अभिषेक शर्मा चमके, 8 बल्लेबाज रहे नाकाम

मेलबर्न में गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट हुआ फ्लॉप...सिर्फ अभिषेक शर्मा चमके, 8 बल्लेबाज रहे नाकाम

IND vs AUS 2nd T20: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर शुक्रवार (31अक्टूबर) को खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया T20सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह प्रेशर में दिखी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे भारतीय टीम को पहले बैटिंग करनी पड़ी। भारत ने पूरे 20ओवर नहीं खेल पाए और केवल 18.4ओवर में 125रन ही बना सके।

अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा ने संभाला मोर्चा

भारतीय पारी में केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37गेंदों में 68रन बनाए, जिसमें 8चौके और 2छक्के शामिल थे। यह उनके टी20I करियर की छठी फिफ्टी रही। इसके अलावा, हर्षित राणा ने 33गेंदों में 35रन बनाए, जिसमें 3चौके और 1छक्का शामिल था। तीसरे सर्वोच्च स्कोरर अक्षर पटेल केवल 7रन ही बना सके। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा, जबकि वरुण चक्रवर्ती 0पर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कुछ बल्लेबाजी क्रम के प्रयोग भी किए। उप-कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजा गया, लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा। संजू सिर्फ 2रन बनाकर आउट हुए। आमतौर पर तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव आते हैं, लेकिन कैनबरा T20मैच की तरह यह भी प्रयोग काम नहीं आया।

बल्लेबाजी क्रम में अन्य बदलाव और असर

टीम में और भी बदलाव देखने को मिले। हर्षित राणा सातवें नंबर और शिवम दुबे आठवें नंबर पर उतरे। हर्षित ने 35रन तो बनाए, लेकिन उन्हें लंबे समय तक गेंदों का सामना करना पड़ा और दबाव में अपना विकेट खो दिया। इसके बाद शिवम दुबे मैदान में आए और केवल 4रन ही जोड़ सके। इस तरह भारतीय बल्लेबाजी का ज्यादातर हिस्सा प्रभावित रहा, जिससे टीम का स्कोर बेहद कम रहा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब किंग्स के बाहर होते ही श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, टी20 कप्तानी की दौड़ में शुभमन गिल आगे

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लगातार हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast