IPL 2026 में फिर दिखेगा धोनी का जादू, या Thala के लिए तरसीं आंखें? Dhoni ने खुद खोला राज

IPL 2026 में फिर दिखेगा धोनी का जादू, या Thala के लिए तरसीं आंखें? Dhoni ने खुद खोला राज

IPL 2026:एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए शानदार खबर आई है। लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले सीजन यानी IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, क्योंकि उन्होंने पहले कहा था कि वह नवंबर-दिसंबर में फैसला लेंगे। अब CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि धोनी अगले सीजन में भी मैदान पर उतरेंगे।

CSKका आधारस्तंभ बने रहे हैं धोनी

एमएस धोनी 2008से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को उन्होंने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। हालांकि वर्तमान में टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, लेकिन धोनी का अनुभव और उपस्थिति टीम की ताकत बनी हुई है। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हर साल उनके IPL से रिटायरमेंट की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन एक बार फिर धोनी ने फैंस को राहत दी है कि उनका जादू अभी खत्म नहीं हुआ है।

कासी विश्वनाथन ने की पुष्टि

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन, जो फ्रेंचाइज़ी के शुरुआती दिनों से ही इसका हिस्सा हैं, ने बताया कि धोनी ने खुद टीम प्रबंधन को अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है। विश्वनाथन ने कहा, “एमएस धोनी ने हमें बताया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।” यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर CSK के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

CSK की रणनीतिक बैठक और आगामी IPL नीलामी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को CSK की एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही टीम एक बार फिर संजू सैमसन के साथ संभावित ट्रेड डील पर विचार कर सकती है। IPL 2026 की नीलामी दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है, जबकि सभी टीमों को अपने रिटेंशन की लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी। माना जा रहा है कि इस बार नीलामी भारत के बाहर, यूएई में आयोजित हो सकती है।

Leave a comment