Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रॉफी नहीं, तिरंगा है गर्व का कारण... 2 घंटे तक खड़े रहे ACC चीफ, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों Trophy लेने से किया इनकार

ट्रॉफी नहीं, तिरंगा है गर्व का कारण... 2 घंटे तक खड़े रहे ACC चीफ, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों Trophy लेने से किया इनकार

Asia Cup Final: एशिया कप 2025के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वहीं मैच के बाद एक और बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। करीब दो घंटे तक नकवी मंच पर ट्रॉफी लेकर खड़े रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपने रुख पर अड़े रहे कि जब तक नकवी मंच से नहीं हटते, वे ट्रॉफी नहीं लेंगे। अंततः यह तय हुआ कि भारतीय टीम कोई अवॉर्ड या ट्रॉफी नहीं लेगी।

हाथ नहीं मिलाया, ट्रॉफी नहीं ली — भारत का सख्त संदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच 14सितंबर को हुए पहले मैच से ही तनाव का माहौल था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान आगा से हाथ तक नहीं मिलाया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से दूरी बनाए रखी और ड्रेसिंग रूम में चले गए। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विरोध जताया और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर प्रतिबंध की मांग की। बावजूद इसके आईसीसी ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

नकवी की बयानबाज़ी और भारत विरोधी रुख

मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही भारत के खिलाफ बयान दिए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को सस्पेंड करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने भारत की जीत को पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित किया था। यही कारण था कि जब फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, तब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

तीन बार हराया पाकिस्तान, 9वीं बार बना चैंपियन

इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने हर बार जीत दर्ज की। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन इस जीत के साथ एक और कड़ा संदेश भी गया — भारत अपने सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा, चाहे सामने कोई भी हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

ICC Fines Yashawi Jaiswal:यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और असिथा फर्नोंडो आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई थी। अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast