Smriti Mandhana: क्रिकेट और ग्लैमर वर्ल्ड के रिश्ते की एक और खूबसूरत कहानी सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जिनके साथ उनका यह रिश्ता शादी तक पहुंचा है, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर, कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल हैं। खुद पलाश ने इस रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। दोनों के बीच काफ़ी वक्त से रिलेशनशिप की खबरें चल रही थीं, और अब 6साल की डेटिंग के बाद उन्होंने इसे नया नाम देने का फैसला किया है।
कौन हैं स्मृति मंधाना के होने वाले हमसफ़र पलाश मुच्छल?
पलाश मुच्छल...इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। 1995में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे पलाश इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने बतौर म्यूजिक कंपोजर साल 2014में फिल्म 'ढिश्कियाऊं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में भी म्यूजिक दिया। पलाश सिंगर के साथ-साथ एक्टर और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ में अभिनय किया था, और राजपाल यादव की फिल्म ‘अर्ध’ और वेब सीरीज़ ‘रिक्शा’ को डायरेक्ट भी किया है। उनकी बहन पलक मुच्छल भी जानी-मानी बॉलीवुड सिंगर हैं।
2019से चल रहा प्यार, अब शादी की तैयारी
स्मृति और पलाश की जोड़ी पिछले कई सालों से फैंस के बीच चर्चा में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2019से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ कोज़ी मोमेंट्स शेयर करते नजर आते हैं। अब जब दोनों ने शादी की पुष्टि की है, तो फैंस बेसब्री से इस कपल के नए जीवन की शुरुआत का इंतज़ार कर रहे हैं।
Leave a comment