Dutee Chand Failed In Dope Test: दुती चंद डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने अस्थायी तौर पर किया निलंबित

Dutee Chand Failed In Dope Test: दुती चंद डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने अस्थायी तौर पर किया निलंबित

Dutee Chand Failed In Dope Test: भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद डोप टेस्ट सकारात्मक आया है और उन्हें बुधवार (18जनवरी) को निषेधात्मक पदार्थ का उपयोग करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि 26 वर्षीय दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

दुती के सैंपल में पाया गया ये पदार्थ

आपको बता दें कि, दुती के नमूनों में पाए गए निषेधात्मक पदार्थ SARS S4 Andarine, O Dephenylandarine, SARMS (ENBOSARM) (OSTARINE) और LIGANDROL मेटाबोलाइट हैं। नाडा के अनुसार दुतीचंद के सैंपल में 'एंडराइन', 'ओस्टारिन' और लिगांड्रोल की मात्रा पाई गई है। नाडा ने अपने नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी। दुती को भेजे गए एक पत्र में कहा गया "आपको सूचित किया जाता है कि आपके नमूने 'ए' का परीक्षण नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी में विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया था। प्रयोगशालाओं के मानक और नीचे दिए गए विवरण के रूप में प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष पाए गए थे।"

वहीं वाडा वेबसाइट की निषिद्ध पदार्थों की सूची के अनुसार, इन प्रतिबंधित पदार्थों में उनके अनाबोलिक गुणों के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों में एण्ड्रोजन रिसेप्टर्स को उत्तेजित करने की उनकी क्षमता के कारण खेल में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए दुरुपयोग करने की क्षमता है, जिससे हड्डी और मांसपेशियों की वृद्धि होती है। बता दें कि दुती का 'ए' नमूना सकारात्मक परीक्षण किया गया है। वहीं अब अगले चरण में इस धावक की अपील और उसके 'बी' नमूने का परीक्षण होगा।

धाविका पर लग सकता है बैन

डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर दुती पर बैन लग सकता है। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है और यह साबित होता है कि उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया था तो उन पर स्थायी बैन भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा लंबे समय के लिए भी उन पर बैन लगाया जा सकता है। अगर उन पर पांच साल या इससे ज्यादा का बैन लगता है तो उनका करियर खत्म हो सकता है।

Leave a comment