
Ind VS Eng Edgbaston Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 02जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बड़ी मुसीबत सामने आ चुकी है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। जिस वजह से ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। लीड्स में पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए। लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को एक मजबूत गेंदबाज की जरूरत है।
बुमराह की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया कमजोर
जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ हैं। उनकी रफ्तार, स्विंग, और सटीक यॉर्कर ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है। लीड्स टेस्ट में 44ओवर फेंकने के बाद BCCI और टीम मैनेजमेंट ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला लिया है। यह फैसला भले ही लंबे समय के लिए फायदेमंद हो, लेकिन एजबेस्टन टेस्ट में उनकी अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी को कमजोर कर सकती है।
कौन संभालेगा गेंदबाजी की कमान?
ये तो सबको पता है कि जसप्रीत बुमराह की जगह भरना आसान नहीं है। लेकिन भारतीय टीम के पास कई ऐसे गेंदबाज हैं जो बुमराह की जगह अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है। अर्शदीप सिंह को बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना जा सकता है। क्योंकि अर्शदीप की नई गेंद को मूव कराने की क्षमता और टी20फॉर्मेट में उनकी सफलता उन्हें टेस्ट में भी एक मजबूत दावेदार बनाती है।
बुमराह की रिप्लेसमेंट लिस्ट में दूसरा नाम आकाश दीप का है। अगर उनका नाम चुना जाता है तो आकाश दीप को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है, जो उनकी घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म को देखते हुए एक रणनीतिक कदम हो सकता है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज का भी नाम सामने आया है। अनुभवी सिराज ने 44वनडे और कई टेस्ट मैचों में अपनी क्षमता दिखाई है।
टीम मैनेजमेंट की टेंशन
टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी चिंता बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की अगुआई और विकेट लेने की क्षमता है। लीड्स टेस्ट में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, जिसने मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसके अलावा, इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप, जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती पेश करेगी।
Leave a comment