IND vs ENG: इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी, चोटों से जंग जीतकर दूसरे टेस्ट में दिखाएंगे दम

IND vs ENG: इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी, चोटों से जंग जीतकर दूसरे टेस्ट में दिखाएंगे दम

Ind vs Eng 1st Test: इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से शुरू हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट अभी खत्म भी नहीं हुआ कि दूसरे टेस्ट पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, दूसरा टेस्ट एजबेस्टन, बर्मिंघम में 02 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। आर्चर ने आखिरी बार फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में टेस्ट खेला था। जो अब 4 साल बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की वापसी

27 वर्षीय जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ सालों से चोटों से जूझ रहे हैं। कोहनी की चोट, पीठ की समस्याएं और हाल ही में अंगूठे की चोट ने उनके करियर को प्रभावित किया है। बता दें, आर्चर ने आखिरी बार साल 2021 में भारत के खिलाफ टेस्ट खेला था। तब से वह मुख्य रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट तक सीमित रहे। इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने पुष्टि की है कि आर्चर 22 जून से डरहम में ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे, ताकि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी फिटनेस साबित कर सकें। राइट ने आगे कहा 'अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आर्चर दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

मालूम हो कि भारत के खिलाफ आर्चर ने अपने टेस्ट करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी स्विंग और बाउंस भारतीय पिचों पर भी प्रभावी रही थी। हालांकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में वापसी की थी। फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से भी खेले थे।

जोफ्रा आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाजी में गहराई आएगी। खासकर तब जब गस एटकिंसन (हैमस्ट्रिंग), मार्क वुड और ओली स्टोन (घुटने की चोट) जैसे अन्य तेज गेंदबाज चोटिल हैं। बता दें, इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम में क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन को शामिल किया है, लेकिन आर्चर की वापसी दूसरे टेस्ट में उनकी गेंदबाजी को और मजबूत करेगी।

Leave a comment