IND vs ENG: 7 हार और एक ड्रॉ के बाद पहली जीत का सपना, बर्मिंघम में इंग्लैंड को पछाड़ कामयाब होगी टीम इंडिया?

IND vs ENG: 7 हार और एक ड्रॉ के बाद पहली जीत का सपना, बर्मिंघम में इंग्लैंड को पछाड़ कामयाब होगी टीम इंडिया?

IND vs ENG Edgbaston Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरी टेस्ट 02से 06जुलाई बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा।  शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहली टेस्ट में हेडिंग्ले, लीड्स में पांच विकेट से हार के बाद सीरीज में वापसी की कोशिश में है। लेकिन बर्मिंघम में टीम इंडिया की जीत बहुत मुश्किल है, ऐसा हम नहीं, इतिहास कह रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने अब तक आठ टेस्ट खेले हैं। जिनमें सात मैचों में हार मिली और एक ड्रॉ रहा।

बर्मिंघम में भारत का टेस्ट इतिहास

बता दें, एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। 1967से 2022तक खेले गए आठ टेस्ट में भारत को एक भी जीत नसीब नहीं हुई। पहला टेस्ट साल 1967में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 132रनों से जीत हासिल की। दूसरा टेस्ट साल 1974में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 78रनों से हराया। तीसरा टेस्ट साल 1979में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 83रनों से जीत दर्ज की। चौथा टेस्ट साल 1982में खेला गया, जो ड्रॉ साबित हुआ।

पांचवा टेस्ट साल 1986में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की। छठा टेस्ट साल 2011में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 242रनों से मैच जीता। सातवां टेस्ट साल 2018में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 31रनों से जीत हासिल की। आठवां टेस्ट साल 2022में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इन आंकड़ों से साफ है कि एजबेस्टन भारत के लिए चुनौतीपूर्ण मैदान रहा है। भारत ने यहां कभी जीत हासिल नहीं की।

2025के पहले टेस्ट में भारत की हार

हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। जिसमें यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147), और ऋषभ पंत (134) ने शतक जड़े। वहीं, दूसरी पारी में केएल राहुल (137) और पंत (118) ने शतकों के साथ 364 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिससे इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन बेन डकेट (149), जैक क्रॉली (65), और जो रूट (53*) की शानदार बल्लेबाजी ने इंग्लैंड को पांच विकेट से जीत दिलाई।

Leave a comment