
Ind vs Eng Test Series, Tendulkar-Anderson Trophy: 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाली भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। लेकिन यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड का दौरा कर रही है। 18 सदस्य टीम में कई होनहार खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन इस टीम से तीन खिलाड़ियों का प्लेइंग 11 से बाहर होना लगभग तय है। तो आइए जानते उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस बार प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनेंगे।
प्लेइंग 11 से बाहर होने वाले संभावित खिलाड़ी
बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर तेंदुलकर एंडरसन ट्रॉफी कर दिया है। यह सीरीज न केवल दो क्रिकेट दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के सम्मान में नामित है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नए चक्र की शुरुआत भी है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड की टीमों ने अभी तक अपनी अंतिम प्लेइंग 11 की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, उनकी फिटनेस और टीम संयोजन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों के पहले टेस्ट में बाहर होने की खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो प्लेइंग 11 से ये तीन खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
अभिमन्यु ईश्वरन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है। उन्हें टेस्ट टीम में जगह तो मिल गई है, लेकिन शायद उन्हें मैदान में उतरने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अभिमन्यु ईश्वरन ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 80 रन की पारी खेली थी, जो उनका इंडिया ए के लिए सातवां अर्धशतक था।
कुलदीप यादव
लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने अभी तक के करियर में 13 टेस्ट में 56 विकेट लिए हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है।
ध्रुव जुरेल
इस लिस्ट में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम भी शामिल है। उन्हें टीम में बैकअप कीपर के तौर पर शामिल किया गया है।
Leave a comment