
Sports News: जहां भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, वहीं कुछ प्रमुख खिलाड़ी घरेलू सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
मुंबई ने 2दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ अपने लीग मैच में शानदार खेल दिखाया। इस मैच में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से तूफानी प्रदर्शन किया। दुबे ने 36गेंदों में 2चौके और 7छक्कों की मदद से 71रन बनाये, उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 46गेंदों में 70रन बनाये, जिसमें 7चौके और 4छक्के शामिल थे। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 11छक्के लगाए और मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अजिंक्य रहाणे ने 22रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20रन बनाये।
शिवम दुबे की शानदार वापसी
मुंबई ने 20ओवर में 4विकेट खोकर 192रन बनाये। आखिरी ओवरों में सूर्या और शिवम ने सर्विसेज के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। यह मैच शिवम दुबे के लिए एक अहम कमबैक था। वे दलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे और बाद में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अब वे पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं और इस मैच में शानदार पारी खेली।
क्या दुबे करेंगे गेंदबाजी?
अब फैंस और सेलेक्टर्स का ध्यान इस बात पर है कि क्या शिवम दुबे गेंदबाजी करेंगे। भारत को एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है। दुबे ने पहले भी टीम इंडिया के लिए टी20वर्ल्ड कप खेला था और अच्छे प्रदर्शन का रिकॉर्ड है। उनकी गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। अब शिवम दुबे की वापसी ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी ऑलराउंड क्षमता से भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं।
Leave a comment