MS DHONI RETIREMENT: महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक नहीं, इन दो शख्स को बताकर लिया था संन्यास

MS DHONI RETIREMENT: महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक नहीं, इन दो शख्स को बताकर लिया था संन्यास

Two people knew about Dhoni's retirement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 साल पहले क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था जिसने भी ये सुना वो हैरान रह गए थे। ज्यादा झटका धोनी के फैंस और खेल जगत को लगा था लेकिन ये फैसला धानी का अंतिम था और उन्होनें हमेशा के लिए खेल से संन्यास ले लिया था। इस दौरान कहा जा रहा है कि धोनी के इस फैसला का दो लोगों को  पहले से ही पता था अब वो कौन से लोग है आज हम उनके बारे में बताते है।

दो लोगों को पता था धोनी के संन्यास लेने की बात

दरअसल भारतीय टीम को दो बार के वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को हमेशा के लिए खेल से अचानक संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। फैन्स और खेल जगत के दिग्गजों को धोनी के इस फैसले से बड़ा झटका लगा था। वहीं अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि धोनी के संन्यास के बारे में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को पहले से पता था। इस बात का खुलासा खुद श्रीधर ने ही किया है।

फील्डिंग कोच श्रीधर ने अपने बुक में खोले राज

बता दें कि फील्डिंग कोच श्रीधर ने यह खुलासा अपनी किताब 'कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ में किया। उन्होंने धोनी के बारे में लिखा, 'मैं अब यह खुलासा कर सकता हूं कि मैंने जान लिया था कि धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है। भले ही उसने इसका खुलासा नहीं किया था। मैं बताता हूं कि कैसे मुझे यह पता चल गया था। वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रिजर्व डे की सुबह मैनचेस्टर में ब्रेकफास्ट के समय पहुंचने वाला मैं अकेला व्यक्ति था।'

फील्डिंग कोच ने आगे बताया, 'मैं कॉफी पी रहा था, तभी एमएस धोनी और ऋषभ पंत अंदर आए। उन्होंने अपना सामान उठाया और मेरे साथ टेबल पर बैठकर मुझे जॉइन किया। तब ऋषभ पंत ने हिंदी में धोनी से कहा, 'भैया, कुछ लड़के अकेले ही निजी तौर पर लंदन जाने का प्लान बना रहे हैं। क्या आप इंटरेस्टेड हैं?' तब धोनी ने कहा, 'नहीं, ऋषभ, मैं अपनी टीम के साथ अपनी आखिरी बस यात्रा को नहीं छोड़ना चाहता।'

इसके बाद श्रीधर ने कहा, 'मैंने इस बातचीत को लेकर किसी से भी कोई बात नहीं की। मैंने उस व्यक्ति (धोनी) के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किसी को कुछ नहीं बताया। मैंने रवि शास्त्री या अरुण, यहां तक की मेरी पत्नी को भी कुछ नहीं बताया।

Leave a comment