Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ZIM: टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल, जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर-सैमसन को मिलेगा मौका; इन दो खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

IND vs ZIM: टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल, जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर-सैमसन को मिलेगा मौका; इन दो खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

IND vs ZIM, Team India Playing 11: T20विश्व कप 2026के सुपर 8चरण में आज गुरुवार 26फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच करो या मरो वाला मुकाबला खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम की नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुई है और अब सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी है। जिसके लिए टीम मैनेजमेंट बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा/रिंकू सिंह को बाहर बैठने की पूरी संभावना है।

क्यों हो रहे हैं बड़े बदलाव?

भारतीय टॉप ऑर्डर में लगातार लेफ्ट-हैंडर्स (अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा) की वजह से विरोधी टीमें ऑफ-स्पिनरों का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभिषेक शर्मा का फॉर्म खराब (4मैचों में सिर्फ 15रन), तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट कम और मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह भी उम्मीद के मुताबिक नहीं चले। चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही है, लेकिन बाद में स्पिनरों को मदद मिलेगी। ऐसे में बैटिंग बैलेंस और स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की जरूरत है।

संजू सैमसन और अक्षर पटेल की एंट्री तय 

दक्षिण अफ्रीका मैच में वॉशिंगटन सुंदर फ्लॉप रहे। लेकिन अक्षर की स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहद कारगर साबित हो सकती है। चेन्नई की पिच स्पिन को मदद देती है, इसलिए अक्षर की एंट्री लगभग पक्की।

तो वहीं, मध्यक्रम में लचीलापन और स्पिन के खिलाफ बेहतर खेल के लिए संजू को मौका मिल सकता है। दाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप-3में आ सकता है। इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनेगा और स्पिन के खिलाफ बेहतर विकल्प मिलेगा। वह नामीबिया के खिलाफ छोटी पारी में अच्छा प्रदर्शन कर चुके है। 

ये 2खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

जानकारी के अनुसार, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है। तिलक का स्ट्राइक रेट और सुंदर का कोई विकेट न ले पाना मुख्य कारण है। कुछ रिपोर्ट्स में रिंकू सिंह या अभिषेक शर्मा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें