CSK का अगला कप्तान कौन? माही के बाद ये खिलाड़ी हैं कप्तानी के बड़े दावेदार

CSK का अगला कप्तान कौन? माही के बाद ये खिलाड़ी हैं कप्तानी के बड़े दावेदार

CSK Team New Captain After MS Dhoni: क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, खासकर कप्तानी को लेकर। ऐसे में क्या चेन्नई टीम में हो सकता है इतना बड़ा फेरबदल? ये भी एक बड़ा सवाल है। लेकिन कुछ समय पहले धोनी ने खुद एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि धोनी कप्तानी छोड़कर मेंटर या कोच बन सकते हैं।

2022 सीजन में भी चेन्नई टीम ने सीजन शुरू होने से 1-2 दिन पहले ही रवींद्र जड़ेजा को नया कप्तान बनाने का ऐलान किया था। ऐसे में इस बार भी फैंस धोनी के पोस्ट का हवाला देकर नए कप्तान या नए बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। अगर इस बार कप्तानी में बदलाव होता है तो कुछ खिलाड़ी बड़े दावेदार हो सकते हैं।

ये खिलाड़ी हैं कप्तानी के बड़े दावेदार

कप्तानी के बड़े दावेदारों में रुतुराज गायकवाड़ सबसे आगे हैं। उनके अलावा अनुभव के लिहाज से टीम में रवींद्र जड़ेजा और अजिंक्य रहाणे को भी दावेदार माना जा सकता है। हालांकि, 2022 सीजन में जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन फिर उनका और टीम दोनों का प्रदर्शन बेहद खराब हो गया। फिर सीजन के बीच में धोनी ने दोबारा कमान संभाली।

इसके अलावा जडेजा की उम्र भी कप्तानी के आड़े आ सकती है। वह 35 साल के हो गए हैं। 35 साल के रहाणे के साथ उम्र भी एक फैक्टर है। रहाणे ने पिछले सीजन में चेन्नई के लिए 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 32.60 की बेहतरीन औसत से 326 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे। ऐसे में फॉर्म और खेल पर नजर डालें तो रहाणे भी दावेदार नजर आ रहे हैं।

Leave a comment