IPL 2023: धोनी की जगह ले सकते है बेन स्टोक्स, इस दिग्गज ने किया खुलासा

IPL 2023: धोनी की जगह ले सकते है बेन स्टोक्स, इस दिग्गज ने किया खुलासा

नई दिल्लीचेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को IPLमिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीद लिया है। वहीं एक समय ऑक्शनमें CSKसैम क्यूरन का भी पीछा किया था, लेकिन बोली बहुत दूर चली गई,फिर उन्होंने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को छोड़ स्टोक्स पर बोली लगाई। इस ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर कई फ्रेंचाइजीज ने बोली लगाई लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और 16.25 करोड़ देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा। अब खबरों के अनुसार स्टोक्स सीधे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में धोनी की जगह ले सकते हैं।

बेन स्टोक्स होंगे कप्तान

आपको बता दें कि, बेन स्टोक्स कप्तान होंगे,"  ऐसा जियो सिनेमा में विशेषज्ञ पैनल के हिस्से के रूप में स्टायरिस बोल रहे थे।उन्होंने कही कि, "मुझे ऐसा लगता है, मुझे लगता है कि वह कप्तान होगा। हमने एमएस धोनी को कप्तानी की कोशिश करते और पास करते देखा है, वह आईपीएल के बीच नियमित रूप से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। यह एमएस धोनी के लिए बैटन पास करने का एक मौका है।" मुझे लगता है कि हां, वे इसे तुरंत हां कर देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, स्टोक्स को सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स ने अभी-अभी ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप जीता है। वह पहले ही वनडे से संन्यास ले चुका है और टेस्ट में थ्री लायंस का नेतृत्व करता है। उनका ध्यान केवल 2 प्रारूपों पर रहता है क्योंकि वह क्रिकेट से भरे कैलेंडर में खुद को कुछ ब्रेक देना चाहते थे। लेकिन स्टोक्स ने यह कहते हुए आईपीएल के लिए अपना मन बना लिया है कि वह कैश-रिच लीग में खेलना चाहते हैं।

वहीं धोनी भी लंबे समय से एक सक्षम कप्तान की तलाश कर रहे थे जो बैटन पास कर सके। उन्होंने रवींद्र जडेजा को मौका देने की कोशिश की लेकिन IPL2022 की शुरुआत में कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी वापस एमएसडी को सौंप दी। स्टोक्स के रूप में धोनी के पास अब उस टीम की अगुआई करने का दावेदार है जिसने 4 बार आईपीएल जीता है।

Leave a comment