Ram Mandir: धोनी से लेकर नीरज चोपड़ा तक, प्राण प्रतीश्ठा समारोह में शामिल होगे ये खेल जगत के दिग्गज

Ram Mandir: धोनी से लेकर नीरज चोपड़ा तक, प्राण प्रतीश्ठा समारोह में शामिल होगे ये खेल जगत के दिग्गज

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज 19 जनवरी से शुरू हो गया है और यह 21 जनवरी तक चलेगा। इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ली है जिसमें मुख्य कार्यक्रम के आयोजन और अतिथियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी शामिल है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

इन खिलाड़ियों को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों में खेल जगत के कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य शामिल हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के अलावा रवींद्र जड़ेजा का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और मिताली राज का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलना है, ऐसे में मौजूदा टीम के अन्य कौन से खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे, इसके बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, लेकिन आएंगे विराट कोहली ये तय हो चुका है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए खेल जगत की देखें पूरी सुची  

पीटी उषा, अनिल कुंबले, कपिल देव, लिएंडर पेस, महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज, नीरज चोपड़ा, पुलेला गोपीचंद, पीवी सिंधु, राहुल द्रविड़, रवींद्र जड़ेजा, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, साइन नेहवाल, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, कर्णम मल्लेश्वरी, कल्याण चौबे, देवेंदा झांजडाले, बाइचुंग भूटिया, बछेंद्री पाल, प्रकाशन पदुकोण।

Leave a comment