
Virat Kohli-Anushka Sharma Spiritual Look: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी सादगी और आध्यात्मिक लगाव से सुर्खियों में हैं। सोमवार सुबह दोनों वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में बेटे अकाय के जन्मदिन का विशेष आशीर्वाद लिया। माथे पर चंदन का तिलक, गले में तुलसी की कंठी माला, सादे कपड़े और बिना किसी ग्लैमर के यह जोड़ी देखकर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोग लिख रहे हैं 'सादगी की मिसाल', 'सबसे खूबसूरत तस्वीर आज की'
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30बजे दंपति आश्रम पहुंचा। यहां उन्होंने महाराज जी से निजी आध्यात्मिक वार्ता की और लगभग एक घंटे तक रुके। आश्रम में चल रहे कीर्तन में भी शामिल हुए। पूरी मुलाकात बेहद शांत और निजी रही। विराट और अनुष्का दोनों के चेहरे पर भक्ति और शांति साफ झलक रही थी। मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए वे वृंदावन पहुंचे थे। यह दौरा उनके बेटे अकाय के दूसरे जन्मदिन (15फरवरी) के ठीक बाद का है। बता दें, अकाय का जन्म 15फरवरी 2024को हुआ था। परिवार लंदन में रहता है, लेकिन भारत आने पर विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाना कभी नहीं भूलते।
सादगी का नया रूप
इस बार दोनों का लुक पहले से भी ज्यादा सात्विक था। अनुष्का ने सिंपल कुर्ता-पैंट पहना, कोई मेकअप नहीं, बाल खुले और सहज। विराट ने भी कैजुअल लेकिन सादा पहनावा चुना। दोनों के माथे पर चंदन का तिलक और गले में तुलसी की कंठी माला ने लुक को दिव्य बना दिया। फैंस कह रहे हैं कि ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी यह कपल सनातन परंपरा को इतने सहज ढंग से अपनाता है, देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
पिछली मुलाकात का यादगार संदेश
मालूम हो कि दिसंबर 2025में भी दोनों वृंदावन गए थे। तब प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें खास सलाह दी थी 'अपने काम को ईश्वर की सेवा समझो, जीवन को विनम्रता, गंभीरता और भक्ति से जियो, भगवान का नाम जपते रहो।' उस वीडियो में दोनों गंभीरता से सुनते दिखे थे। उसी समय से वे हरिवंश संप्रदाय की परंपरा के अनुसार तिलक और कंठी धारण कर रहे हैं।
विराट और अनुष्का का विवाह दिसंबर 2017 में इटली में हुआ था। उनकी बेटी वामिका जनवरी 2021 में और बेटा अकाय फरवरी 2024 में पैदा हुए। दोनों बच्चे अब लंदन में परिवार के साथ रहते हैं। क्रिकेट, फिल्में और सोशल वर्क के बीच यह दंपति आध्यात्मिक शांति के लिए समय निकालता है। हाल ही में उन्होंने अलीबाग में भी जमीन खरीदी है, लेकिन आस्था उनके जीवन का अहम हिस्सा बनी हुई है।
Leave a comment