Bangladesh Crisis : बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्यों पर हुआ ड्रोन अटैक, 200 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्यों पर हुआ ड्रोन अटैक, 200 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Attack On Rohingya Muslims: बांग्लादेश में जहां एक तरफ आरक्षण को लेकर प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी तरफ अब एक और चुनौती सामने आ गई है। दरअसल यहां बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से बांग्लादेश आने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच म्यांमार से बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुस्लिम के एक समूह को बॉर्डर पार करने के दौरान ड्रोन से हमला कर दिया गया। इस हमले में करीब 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इन मौतों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

बता दें कि यह खबर तब सामने आई है जब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो में कीचड़ भरे मैदान में बड़ी संख्या में शवों का ढेर देखा गया। इन शवों के आसपास सूटकेस और बैग पैक पड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं इस हमले के चार चश्मदीदों ने इस ड्रोन हमलों के बारे में बताया है। जिसमें बताया गया कि ये हमला बांग्लादेश की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे परिवारों पर किया गया है। इस हमले के बाद मृतकों के परिजन और रिश्तेदारों अपनों की पहचान करने में भटक रहे हैं।

अब तक का घातक हमला

जानकारी के मुताबिक, यह हमला हाल के हफ्तों में सैन्य जुंटा सैनिकों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष के दौरान रखाइन राज्य में नागरिकों पर किया गया। ये अब तक का सबसे घातक हमला है। रॉयटर्स ने तीन चश्मदीदों के हवाले से बताया है कि इसके पीछे अराकान आर्मी का हाथ है, हालांकि, समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है। म्यांमार की सेना और मिलिशिया ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

Leave a comment