Australia vs South Africa, WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खत्म किया 27 साल सूखा

Australia vs South Africa, WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खत्म किया 27 साल सूखा

Australia vs South Africa, WTC Final 2025:आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा कर इस खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने 27 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इससे पहले उन्होंने 1998 में इससे पहले उसने अपना पहला आईसीसी खिताब 1998 (विल्स इंटरनेशनल कप) में जीता था।

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबले खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर सिमट गई। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 207 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 138 रनों पर सिमट गई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 74 रनों की लीड मिल गई थी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका को 281 रनों का लक्ष्य मिला।

मार्करम ने खेली शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 70 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने मैदान पर टिक गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए 147 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की। इस दौरान एडेन मार्करम ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 14 चौकों की मदद से 136 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा। दूसरी ओर कप्तान टेम्बा बावुमा ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 134 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों के बीच इस शानदार साझेदारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने इस खिताब पर कब्जा किया।

खत्म किया 27 साल का सूखा

इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका पर चोकर्स का भी तमगा खत्म हो जाएगा। उन्होंने 27 साल के सूखे खत्म करके आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया है।

Leave a comment