बॉलीवुड में गरमाया हिंदी भाषा का मुद्दा, अब सामने आई सोनू निगम की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड में गरमाया हिंदी भाषा का मुद्दा, अब सामने आई सोनू निगम की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली:  हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है, किच्चा द्वारा किए गए इस ब्यान पर विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। तो वहीं अब सोनू निगम ने भी अभिनेता किच्चा संदीप की साइड लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिससे सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा कि संविधान में ये कहीं नहीं लिखा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। उन्होंने कहा कि ये जरूर है कि देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है, लेकिन राष्ट्रीय भाषा नहीं है। बल्कि तमिल सबसे पुरानी भाषा है, उसके और संस्कृत के बीच बहस हो सकती है। पर लोग कहते हैं कि तमिल पूरे विश्व की सबसे पुरानी भाषा है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे सामने दूसरे देशों के साथ ऐसी समस्याएं हैं जिसे सुलझाने की जरूरत है। इस समय अपने ही देश में समस्या खड़ी करना बेकार है।’

सिगंर ने कहा, ‘अभी तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम हैं क्या जो देश में नया पंगा कर रहे हो। ये चर्चा ही क्यों हो रही है? सोनू निगम ने अजय देवगन पर तंज कसते हुए कहा कि ये बताने का हक किसी को नहीं कि किसे कौन सी भाषा बोलनी है। पंजाबी लोग पंजाबी बोलते हैं, तमिलियन लोग तमिल, अगर आप अंग्रेजी में बात करना सही समझते हैं तो अंग्रेजी में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये क्या है कि हमें हिंदी बोलना चाहिए।अभी जहां देश में इतना कुछ चल रहा है, वहीं देश को और ना बांटें।

Leave a comment