अब शादी के बंधन में बंधेगी सोनाक्षी सिन्हा! बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इज़हार

अब शादी के बंधन में बंधेगी सोनाक्षी सिन्हा! बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इज़हार

नई दिल्ली:  पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं सलमान खान और सोनाक्षी की शादी की  फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी और कहा जा रहा था कि सोनाक्षी ने चुपके से सलमान खान के साथ शादी कर ली है। हालांकि ये फोटोज फेक थी किसी ने फोटोज की एडिटिंग करके वायरस की गई थी। वहीं हाल ही में सोनाक्षी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से एक्टर जहीर इकबाल संग उनका नाम जुड़ रहा है। हालांकि दोनों की ओर से बार-बार यहीं बात कही जाती है कि इनके बीत सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है। सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं लेकिन आज तक इनमें से किसी ने भी यह इशारा नहीं दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस के बर्थडे के कुछ दिन बाद जहीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए जहीर इकबाल ने पूरी दुनिया के सामने कह डाला है कि वह सोनाक्षी सिन्हा से प्यार करते हैं। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा एक फ्लाइट में स्नैक्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने कैप्शन दिया है, 'जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज...शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए। आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।' वीडियो में सोनाक्षी और जहीर की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।

इसके अलावा जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जहीर इकबाल ने कहा था, 'ये खबरें कब से चली आ रही हैं। इस अफवाहों को अब इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है। आपको यदि ऐसा लगता है तो लगे। अगर आपको ये सब कहने में खुशी मिलती है तो ठीक है। आपको इस बात से दुख है तो आपको अपनी मदद खुश करनी होगी। खुद को ये सब सोचने से रोकना होगा।' वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधी हुई है।

Leave a comment