इंसानों को जिंदगी देने में कारगर साबित होता है सांप का जहर, जानें कैेसे

इंसानों को जिंदगी देने में कारगर साबित होता है सांप का जहर,  जानें कैेसे

नई दिल्ली: सांप का नाम लेते ही इंसान डर जाता है। उसका खत्तरनाक जहर हमारे जहन में मौत की तस्वीर दिखाने लगता है। सापों के विषैलेपन से तय होता है कि, उसके काटने से हम बचेंगे के नहीं बचेगें। बता दें, दुनिया में कई तरह के जहरीले सांप पाए जाते है। ऐसे में सबसे जहरीला सांप ब्लैक मांबा है, जिसके काटने से इंसान को दिल का दौरा पड़ता है या फिर वो लकवाग्रस्त हो जाता है। इसी तरह दुनिया में सांप की कई प्रजातियां हैं जो इंसानो के लिए बहुत खत्तरनाक है। लेकिन क्या आप जानते है, सांप का जहर इंसान का इलाज भी कर सकता है। जिससे इंसान को गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आईए जानते है, सांप के जहर के फायदे।

साप के जहर के फायदे:

• सांपों का जहर हृदय रोग और ब्लड प्रेशर की दवाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं।

• कैंसर, पार्किंसन और अल्जाइमर जैसे खतरनाक रोगों के इलाज में सांप के जहर का इस्तेमाल होता है।

• सांप के जहर से एंटी वेनम बनता है, मेडिकल सेक्टर में इसका इस्तेमाल होता है।

• रैटल सांप के जहर में क्रोटोक्सिन पाया जाता है, इससे कैंसर का इलाज हो सकता है। इस पर रिसर्च चल रहा है।

• ब्लैक मांबा सांप के जहर से पार्किंसन और अल्जाइमर बीमारी का इलाज हो सकता है, इस पर रिसर्च जारी है।

• पिट वाइपर सांप के जहर से ब्लड प्रेशर के इलाज पर शोध चल रही है।

बता दें, सांप जितना खतरनाक होता है, उनका जहर उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सांप के एक लीटर जहर की कीमत कम से कम एक करोड़ रूपये होती है और दुनियाभर में सांपों के जहर से दवाइयां बनाई जाती है।

Leave a comment