
Ravindra Berde Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर सामने आई है।दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई और वेटरन मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने 78 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।बता दें कि रवींद्र बेर्डे को पहले 1995 में एक नाटक के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और 2011 में कैंसर का पता चला था। पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। वही कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता के अलावा रवीन्द्र बेर्डे की एक और पहचान यह है कि वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया।
300 से अधिक फिल्मो में किया था काम
अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने 1965 में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीउन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से योगदान दिया।उन्होंने अपने पूरे करियर में अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव जैसे दिग्गज अभिनेताओ के साथ अभिनय किया. अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अजय-अनिल के साथ भी किया अभिनय
अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने कईं हिंदी फिल्मों में अभिनय किया।उन्होंने 'नायक: द रियल हीरो' में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की. ये फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी और रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम' का भी हिस्सा थे, जिसमें अभिनेता अजय देवगन मेंन भूमिका में थे।इस एक्शन एंटरटेनर मूवी में रवींद्र बेर्डे ने जमींदार चंद्रकांत की भूमिका निभाई थी।
Leave a comment