
Ireland New PM: मंगलवार को संसद में मतदान के जरिएसांसद साइमन हैरिसआयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुना चुने गए हैं। वह 37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। साइमन हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली है।
लियो वराडकर की ली जगह
पिछले महीने वराडकर ने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। बता दें, वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में हैरिस कार्यरत थे। मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले हैरिस एकमात्र उम्मीदवार थे।
नए प्रधानमंत्री बने साइमन हैरिस
69 के मुकाबले 88 वोट सेआयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में सांसदों नेहैरिस को ताओसीच या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्हेंडबलिन में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर एक समारोह में राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वाराऔपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया।
24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए
पहली बार 24 साल की उम्र में हैरिस संसद के लिए चुने गए थे। संवाद करने के उनके शौक के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें टिकटॉक ताओसीच उपनाम दिया गया था। जिसका उच्चारण टीईए-शॉक के तौर पर किया जाता था।
'आपने जो भरोसा किया'
हैरिस ने कहा कि आज मुझ पर आपने जो भरोसा किया है, मैं उसका सम्मान करने के लिए सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं ताओसीच के रूप में सार्वजनिक जीवन में नए विचार, नयी ऊर्जा और नयी सहानुभूति लाना चाहता हूं।
Leave a comment