SHRADDHA MURDER CASE: दिल्ली पुलिस के हाथ लगा ‘अहम सबूत’, सब सच आया बाहर!

SHRADDHA MURDER CASE: दिल्ली पुलिस के हाथ लगा ‘अहम सबूत’, सब सच आया बाहर!

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड की कार्रवाई जारी हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पुलिस लगी हुई हैं। इस बीच पुलिस को एक अहम सबूत हाथ लगा हैं। आफताब को सजा दिलाने के लिए इसे बड़ा सबूत माना जा रहा हैं। इसमें आफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है।

आफताब और श्रद्धा की ऑडियो लगी हाथ

दरअसल दिल्ली पुलिस के हाथ श्रद्धा और आफताब की झगड़े का एक ऑडियो हाथ लगा हैं। जिसमें  अफताब और श्रद्धा के बीच बहस होती सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं ऑडियो से साबित हो रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर कर रहा था। बता दें कि आफताब ने इस बात को कबूला था कि श्रद्धा और उसका झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कितना अहम है ये सबूत

इस सबूत को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना हैं कि इस ऑडियो से हत्याकांड की जांच में कत्ल का मोटिव पता करने में काफी मदद मिलेगी। पुलिस इसी ऑडियो से आफताब की आवाज का मिलान करने के लिए उसका वॉयस सैंपल लेगी। सीबीआई की सीएफएसएल टीम आफताब का वॉयस सैंपल लेगी। बता दें कि पुलिस ने आफताब से सच पता लगाने के लिए नार्को टेस्ट भी किया जा चुका है। इससे पहले उसने पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना किया था.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आफताब नाम के शख्स ने अपनी ही प्रमिका की हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंका दिया था। ये मामला तब खुला जब श्रद्धा ने परुवार वालों से बात करनी बंद कर दी और काफी दिन बीत जाने के बाद पिता को शक हुआ और आफताब के खिलाफ मामला दर्ज करवाई जिसके बाद कार्रवाई की गई और धीरे-धीरे मामला समझ में आने लगा हालांकि भी पूरी तरह से केस खुला नहीं हैं पुलिस इस पर अपनी सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a comment