जापान के नए PM बने शिगेरु इशिबा, अगले हफ्ते लेंगे शपथ

जापान के नए PM बने शिगेरु इशिबा, अगले हफ्ते लेंगे शपथ

 Shigeru Ishiba: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुना है। शिगेरु इशिबा अगले हफ्ते देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पूर्व रक्षा मंत्री को मॉडल युद्धपोत और लड़ाकू विमान रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने चीन और उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए'एशियाई नाटो' के निर्माण का प्रस्ताव दिया था।

शिगेरु इशिबा अक्सर कहते हैं कि जापान को विदेश नीति और रक्षा के क्षेत्र में अधिक स्वायत्त भूमिका निभानी चाहिए। वे अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका को लेकर बयान देते रहते हैं।

जापान के नए प्रधानमत्री

एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा का जापान का प्रधानमत्री बनना तय था। सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक (LDP) का संसद के निचले सदन पर पूरी तरह से नियंत्रण है। जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद का निचला सदन काफी शक्तिशाली होता है। ऐसे में पार्टी द्वारा चुना गया नेता ही देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

क्या कहती है रॉयटर्स की रिपोर्ट?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले और दूसरे दौर के मतदान में शिगेरु इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हरा दिया था। वहीं, टोक्यो यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर यू उचियामा ने कहा था कि इस बार शिगेरू इशिबा और साने ताकाइची अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, इसके बावजूद यह कहना मुश्किल है कि तीनों उम्मीदवारों में से रेस कौन जीतेगा?

तीन कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला

जापान में प्रधानमंत्री चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से तीन कैंडिडेट के बीच अहम मुकाबला था। ये तीन उम्मीदवारों में आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची, युवा नेता सर्फर शिंजिरो कोइज़ुमी और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा के बीच मुकाबला था। आपको बता दें, शिगेरू इशिबा प्रधानमंत्री पद के लिए इससे पहले 4 बार कोशिश कर चुके थे। इस बार ये उनकी पांचवीं और अंतिम कोशिश थी। जिसमें वे सफल हुए। पीएम पद के लिए इशिबा के चुने जाने के बाद लोगों ने कहा कि जापान अब सही मायनें में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।

Leave a comment