
Bangladesh Election 2024: बांग्लादेश के सत्ता की कामन एक बार फिर शेख हसीना के हाथों में आई हैं। चुनाव में हसीना की पार्टी आवामी लीग ने बड़ी जीत हासिल की हैं। इसी के साथ शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने 2009 से बांग्लादेश की बागडोर संभाली हुई हैं।
चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 300 सीटों में से 224 सीटों पर जीत दर्ज की हैं और वहीं, बांग्लादेश जातीय पार्टी ने चार सीटें जीत हासिल की हैं। साथ ही निर्दलीय ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि अन्य के खाते में एक सीट आई है। वहीं, बाकी बची दो सीटों पर अभी मतगणना चल रही है। इस चुनाव में शेख हसीना ने रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी संसदीय सीट गोपालगंज-3 से चुनाव लड़ा था। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी एम. निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट मिले। इस सीट पर शेख हसीना ने 8वीं बार जीत दर्ज की हैं। उन्होंने पहली बार 1986 से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 2,49,965 वोट मिले।
केवल 40 फीसदी हुआ था मतदान
इस चुनाव में केवल 40 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 2018 में चुनाव में रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था। लेकिन इस बार आम चुनाव का विपक्षी पार्टियों ने बायकॉट कर दिया। इसकी वहज से केवल 40 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, इस बायकॉट पर आवामी लीग के महासचिव औबैदुल कादिर ने दावा किया है कि मतदान कर लोगों ने इस बायकॉट को खारिज कर दिया है।
कई जगह हुई हिंसक घटना
चुनाव के दौरान बांग्लादेश में कई जगह हिंसक घटनाएं भी हुई थी। पूरे देशभर में 18 जगह आगजनी की घटनाएं हुईं, जिनमें से 10 में पोलिंग बूथ को निशाना बनाया गया था।
Leave a comment