"All Eyes on Sharmistha..."अब इंटरनेशनल लेवल पर भी उठी शर्मिष्ठा के सपोर्ट मे आवाजें

All eyes on Sharmistha: बीते दिनों कोलकाता पुलिस ने 22साल की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। उनके उपर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।जिसके बाद उन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, उनकी अगली सुनवाई 13जून 2025को होगी। अब डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने 'All eyes on Sharmistha' लिखा एक पोस्टर शेयर किया।

नीदरलैंड के सांसद ने की शर्मिष्ठा की  रिहाई की अपील

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कथित सांप्रदायिक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में कोलकाता पुलिस द्वारा गुरुग्राम से गिरफ्तार 22वर्षीय लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली के समर्थन में अब अंतरराष्ट्रीय आवाजें उठ रही हैं। नीदरलैंड के सांसद और राइट-विंग पार्टी फॉर फ्रीडम के नेता गीर्ट विल्डर्स ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को नागरिकों की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी रिहाई की अपील की है।विल्डर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था, "All Eyes on Sharmistha"। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "शर्मिष्ठा पनौली को आजाद करो! उनकी गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए शर्मिंदगी है। पाकिस्तान और अन्य मुद्दों पर सच बोलने की सजा नहीं दी जानी चाहिए। नरेंद्र मोदी, उनकी मदद करें।"

क्या है पूरा मामला?

बता दें, 14मई को शर्मिष्ठा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 22अप्रैल 2025को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की आलोचना की। वीडियो में शर्मिष्ठा ने एक पाकिस्तानी यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने बिना कारण के गोलीबारी शुरू नहीं की थी। उन्होंने कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। वीडियो वायरल होते ही शर्मिष्ठा को सोशल मीडिया पर भारी आलोचनों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शर्मिष्ठा पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ कोलकाता के गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।

शर्मीष्ठा ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद शर्मीष्ठा ने वीडियो हटाने के बाद माफी मांग ली थी, फिर भी कोलकाता में उनके खिलाफ FIR कराई गई, जिसमें उनके उपर धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने की नीयत से अपमान करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Leave a comment