SHARDIYA NAVRATRI 2024: मां चंद्रघंटा की पूजा कर करें नवरात्र के तीसरे दिन की शुरुआत, जानें पूजा-विधि, मंत्र

SHARDIYA NAVRATRI 2024: मां चंद्रघंटा की पूजा कर करें नवरात्र के तीसरे दिन की शुरुआत, जानें पूजा-विधि, मंत्र

Maa Chandra Ghanta: माता रानी की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। उनकी पूजा करने से भय से मुक्ति मिलती है।

कैसा है माता का स्वरूप?

मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप को मां चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। इस स्वरूप में माता युद्ध मुद्रा में सिंह पर बैठे नजर आती हैं। उनके माथे पर घंटे के आकार में अर्धचंद्र होने के कारण ही उन्हें चंद्रघंटा कहा गया है। उनके 10हाथ हैं, जिनमें से नौ हाथों में त्रिशूल, बाण, कमल, तलवार, गदा, धनुष, घंटी और एक जल कलश है। एक हाथ अभय मुद्रा में है जो भक्तों को आशीर्वाद देता है।

ऐसे करें माता की पूजा, लगाए भोग

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित किया गया है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सबसे पहले मां को लाल रंग के फूल चढ़ाकर सेब चढ़ाएं। पूजा में दूध या मेवा से बनी मिठाई से चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ मां चंद्रघंटा को मखाने की खीर का भोग लगाएं। अपनी सामर्थ्यनुसार माता को लगाए भोग का दान भी करें। मां को भोग चढ़ाते और मंत्रों का जाप करते समय घंटी जरूर बजाएं। इससे मां बेहद खुश हो जाती हैं। भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

मां चंद्रघंटा के इस मंत्र: का करें जाप

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

किस रंग के कपड़े पहने?

मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माता का प्रिय वाहन सिंह है, इसलिए गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Leave a comment