
Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों का काफी महत्व होता है। इस साल 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की आराधना करते हैं और नौ दिनों का व्रत भी करते हैं। नवरात्रि के व्रत में लोग अन्न और नमक से दूरी बना लेते है। सिर्फ फ्रूट्स और जूस या व्रत में खाए जाने वाली चीजों का ही सेवन करते है।
सही तरह से ना खाने पर एनर्जी लेवल कम हो जाता है। कई मामलों में सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए व्रत के दौरान खुद को हेल्दी और चुस्त दुरुस्त रखना जरूरी है। अगर आप भी इस नवरात्रि पूरे नौ दिन का व्रत रख रही है, तो आइए, जानते है कि इस दौरान खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक कैसे रखा जा सकता हैं। इस दौरान किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
भरपूर मात्रा में पानी पिएं
नवरात्रि के दौरान अक्सर व्रत रखने के कारण सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि महसूस होने लगती है। इसके लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पी सकते है। इसा के साथ आप छाछ, जूस या नारियल पानी भी पी सकते है।
व्रत में खाएं प्रोटीन रिच फूड्स
नवरात्रि के व्रत में प्रोटीन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर चीजें यानि, पनीर, दही, दूध बादाम, पीनट्स जैसे फूड्स मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी है। साथ ही इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
मौसमी और रसीले फल खाएं
नवरात्रि के व्रत में एक या दो बार फलाहार करना भी जरूरी है। आप मौसमी फलों के अलावा संतरा, सेब, केला, अंगूर, आदि खा सकते है। इससे आपका पेट भरा रहेगा और शरीर में पानी की पूर्ति भी हो जाएंगी।
इन चीजों से करें परहेज
इन बातों का रखें ध्यान
Leave a comment