
Shadow Of Terrorist Attack on Mumbai: मुंबई पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय खुफिया विभाग ने इस लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मुंबई के कई धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों को मॉक ड्रिल करने के लिए भी कहा गया है।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
अलर्ट आने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने अधिकारियों को अपने - अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। यह भी बताया गया है कि सभी मंदिर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। किसी सी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार यानी 27सितंबर को भीड़भाड़ वाले क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में भी मॉक ड्रिल की। जहां दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि यह त्योहारी सीजन से पहले एक सुरक्षा ड्रिल थी। गौरतलब है कि मुंबई में 10दिवसीय "गणेश चतुर्थी" के बाद अब दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली की तैयारी जोरों पर है।
देश में त्योहारी सीजन
बता दें कि मुंबई में हाल ही में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई है। जिसके बाद अब दशहरा, दिवाली और छठ पूजा आने वाली है। गौरतलब है कि त्योहार के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए कहीं देशविरोधी तत्व कहीं सुरक्षा में सेंधमारी न कर दें। हालांकि इसको लेकर मुंबई पुलिस शुक्रवार यानी 27 सिंतबर से ही जगह-जगह जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अब अलर्ट मिलने के बाद मॉक ड्रिल के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने भी बयान जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार आतंकी धमकी दी गई है। जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही है।
Leave a comment