Search KhabarFast

Press ESC to close

मनरेगा के मुद्दे पर यूपी में रार, कांग्रेस के कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट; पुलिस से हुई भिड़ंत

मनरेगा के मुद्दे पर यूपी में रार, कांग्रेस के कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट; पुलिस से हुई भिड़ंत

UttarPradesh News: उत्तर प्रदेश में मनरेगा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। जिसे देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। बता दें कि लखनऊ में विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन बुलाया है।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राज की अगुवाई में कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ कूच करेंगे। प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी और कई सांसद भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के लखनऊ पहुंचने वाले हैं।

क्या है कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार जाति और धर्म के आधार पर दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को निशाना बना रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में विधानसभा घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन, पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।  

वहीं, कांग्रेस की महिला विंग नेशनल कोऑर्डिनेटर उरूसा राना को उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घर पर सुबह 6 बजे ही पुलिस पहुंच गई। उनके अलावा, उत्तर प्रदेश मीडिया वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी के मुताबिक, विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ रिजवी के घर पर भी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञता लागू होने का हवाला देते हुए घर से निकलने नहीं दिया है और हाउस अरेस्ट कर लिया गया। महिला कांग्रेस की महासचिव सुमन प्रजापति को हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आपकी कार भी बन सकती है कैंसर का खतरा! जांच में मिले कई खतरनाक केमिकल, 99% गाड़ियों में मिले जहरीले तत्व

Harmful Radation Of Car:क्या आपकी कार भी आपकी सेहत के लिए खतरा बन रही है? हाल ही में हुई एक रिसर्च में कार के अंदर की हवा में कई ऐसे खतरनाक केमिकल पाए गए हैं, जिनका संबंध कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों से हो सकता है। ये केमिकल कार की सीटों और इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से निकल सकते हैं।

SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी 1.6 करोड़ रुपये तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

SBI Vaccancy:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक चीफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर (CAIO) के पद पर नियुक्ति करने जा रहा है। इस पद के लिए सालाना अधिकतम पैकेज 1.6 करोड़ रुपये तक रखा गया है।

Kal Ka Mausam 26 November: दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर में ठंड-कोहरे का डबल अटैक; जानें 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

26 November Weather Update: देशभर में मौसम दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ, दक्षिण भरत में आंधी-बारिश का देखने को मिल रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की दोहरी मार लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिणी इलाके में बारिश और उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले इलाके में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तो चलिए IMD से कल 26 नवंबर का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast