
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं आज सिंगर का अंतिम संस्कार उनके गांव मूसा में कर दिया गया है। वहीं इस हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। आपके बता दें कि चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी थी। मीडिया से बात करते हुए चार पहले लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि मैं जोधपुर में ही सलमान खान को मारूंगा। जानकारी के अनुसार चार साल पहले अभिनेता पर हमले का प्लान बनाया था। साथ ही एक गैंगस्टर ने सलमान खान के घर की भी रेकी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सलमान खान के प्रति खतरे के स्तर का विश्लेषण करने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस को सलमान खान पर हमले की सीक्रेट जानकारी मिली थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मुंबई पुलिस के आधा दर्जन सिपाही भी रहेंगे।
Leave a comment