Scam Case: बॉलीबुड स्टार ने कर दिया महाघोटाला! एल्विश यादव और भारती सिंह समेत 5 को समन

Bollywood Stars Accused In Scam: विवादों से नाता रखने वाले एल्विश को दिल्ली पुलिस ने बुलावा भेजा है। उनके साथ कॉमेडियन भारती सिंह को भी दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। मामले 500 करोड़ के घोटाले से जुड़ा हुआ है। अब इसमें इसमें मीडिया एन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवराम को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर HIBOX का प्रचार करने औप निवेश के जरिए पैसा कमाने का आरोप है।
स्टरों ने कर दिया महाघोटाला
शिकायत के अनुसार सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित को नामित किया गया है। पुलिस अधिकारी HIBOX ऐप के जरिए सुनियोजित घोटाला किया गया। बताया गया है कि इस के 30000 लोगों ने निवेश किया था। निवेशकों को रोजाना पांच फीसदी गारंटीड रिटर्न का वादा किया गया था। जो एक महीने में 30 से 90 फीसदी के बराबर है। हालांकि कंपनी ने जुलाई से पेमेंट रोक रखा है। साथ ही कंपनी नोएडा से अपना ऑफिस बंद करके गायब हो गई।
EASEBUZZ और Phonepe की भी जांच
बता दें कि पुलिस को इस मामले में अभी तक 29 शिकायतें मिली है। ये शिकायतें 16 अगस्त तक मिली है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि हाई रिटर्न का वादा किया गया था। जिसके बाद 20 अगस्त को आईटी सेल ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान नार्थ ईस्ट से भी 9 शिकायतें दर्ज की गई है। इस सभी केसों को IFSO को भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि पेमेंट गेटवे और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई है। पुलिस ने कहा कि 127 शिकायतों को एक साथ जोड़ दिया गया है। EASEBUZZ और Phonepe की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Leave a comment