सावन के पहले सोमवार का व्रत कल, पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

सावन के पहले सोमवार का व्रत कल, पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार कल है यानी इस साल के सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। इस दिन सभी भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत करेंगे और विशेष पूजा करेंगे। सावन में सोमवार के व्रत को काफी शुभ माना जाता है। सावन का महीना इस बार 31 अगस्त तक चलेगा। हालांकि सावन के पहले सोमवार पर एक अशुभ काल का साया रहने वाला है।

सोमवार की पूजा-विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहने।
  • घर में बने मंदिर में दीप जलाएं।
  • भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करें और फूल चढ़ाएं।
  • भोलेनाथ को भोग अर्पित करें और आरती करें। बता दें भगवान शिव को सात्विक भोग ही चढ़ाया जाता है।
  • व्रत के दिन भगवान शिव का ध्यान करें।
  • भोलेनाथ पर क्या ना चढ़ाएं
  • शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
  • भगवान शिव को नारियल पानी भी नहीं चढ़ाया जाता।
  • केवड़े और केतकी के फूल भूल कर भी ना चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को तुलसी दल अर्पित ना करें।
  • भोलेनाथ की पूजा में हल्दी का उपयोग ना करें।

इन्हें चढ़ाना माना जाता है शुभ

जल, दूध, चीनी, केसर, इत्र, दही, देसी घी, चंदन, शहद और भांग ये सभी चीजें भगवान शिव को अर्पित करने से भोलेनाथ बेहद प्रसन्न होते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से उनका ध्यान करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें।

पूजा के दौरान ना करें ये गलती

  • महादेव के अभिषेक किए गए दूध का सेवन ना करें।
  • सावन सोमवार की पूजा और व्रत में तामसिक वस्तुओं का उपयोग न करें।
  • लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, मसालेदार भोजन, बैंगन, मैदा, आटा, बेसन, सत्तू आदि से बनी खाद्य पदार्थों का उपयोग न करें।
  • शिव पूजा में तुलसी के पत्ते, सिंदूर, हल्दी, शंख, नारियल आदि जैसी वस्तुओं का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
  • सावन सोमवार का व्रत रखने वाले व्यक्ति को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो सेंधा नमक खा सकते हैं।
  • सावन सोमवार व्रत में काम, क्रोध, लोभ जैसे दुर्गुणों से दूर रहें।
  • कोई भी व्रत मन, कर्म और वचन की पवित्रता के साथ करने से ही फलित होता है।
  • मन में द्वेष, क्रोध, चोरी, छल-कपट ​आदि की भावनाएं रखकर पूजा पाठ नहीं करना चाहिए।

Leave a comment