Sawan Shivratri Worship: हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, प्रदेश में सुख शांति के लिए की पूजा अर्चना

Sawan Shivratri Worship: हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, प्रदेश में सुख शांति के लिए की पूजा अर्चना

यमुनानगर: आज पूरे देश में श्रावण महीने की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. देश के सभी शिवालयों में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया. कोरोना संकट से जल्द बाहर निकालने के लिए पूजा अर्चना की. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस बार कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध रहा लेकिन, राज्य सरकारों ने हर शहर में पोस्ट विभाग के माध्यम से गंगाजल की व्यवस्था की थी वहीं, हरियाणा के यमुनानगर में वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और शिवालय पर जल अभिषेक किया. शिक्षा मंक्षी ने कोरोना वायरस से पूरे देश की सुरक्षा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की.

आपको बता दे कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्यान रखते हुए इस बार भोलेनाथ के भक्तों ने पूजा अर्चना की. यमुनानगर जिले के अलग-अलग मंदिरों में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका था. सरकार के ही दायित्वों के अनुसार एक साथ 5व्यक्तियों से अधिक के मंदिर में जाने पर प्रतिबंध रहा. जिसके चलते श्रद्धालु बारी-बारी से मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते रहे. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यमुनानगर के जगाधरी में मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन, इस बार कोरोना महामारी के चलते यात्रा प्रतिबंधित रही और सरकार ने हर जगह गंगा जल की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि भगवान सभी का कल्याण करें, क्योंकि उन्हीं की कृपा से सब कुछ है. शिक्षा मंत्री ने का कहना है कि हमारी गलतियां होती हैं जिसकी सजा हमें मिलती है. उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी को सद्बुद्धि दें ताकि गलतियां ना हो और कोरोना से सभी सुरक्षित रहें.

Leave a comment