सपना चौधरी का छलका दर्द, 'भगवान किसी भी लड़की को स्टेज परफॉर्म ना बनाए’

सपना चौधरी का छलका दर्द, 'भगवान किसी भी लड़की को स्टेज परफॉर्म ना बनाए’

नई दिल्ली:  हरियाणी क्वीन सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के दिल में जगह बना चुकी है। लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अपने इस स्ट्रगल को सपना जब भी याद करती है। तो वह दुखी हो जाती है। साथ ही अपने संघर्ष भरे दिन को याद कर बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है।

इस संघर्ष भरी दास्तान पर सपना ने बताया कि जितना वो डिजर्व करती थी, उन्हें उतना नहीं मिला पाया है और मैं रुकूंगी नहीं, अपना हक लेकर रहूंगी, मैं अपने काम की पूजा करती हूं, लोग मुझे जानते हैं और प्यार करते हैं, क्योंकि मैं सपना चौधरी हूं। मुझे पहचान मेरे करियर से मिली है। यह पहचान मुझे बहुत प्यारी है, जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहूंगी। मेरे लिए मेरे करियर की जार्नी कभी आसान रही ही नहीं जब मैने काम की शुरुआत की थी तब लोग मुझे गालियां देते थे और गलत नजर से देखते थे

सपना ने कहा कि मुझे अपने आप को साबित करने में काफी वक्त लगा। इस बीच मैने सिर्फ अपने काम को शिद्दत दी और बाकी सारी उम्मीद छोड़ दी थी, मैं लोगों की बातें एक कान से सुनाती थी और एक कान से निकाल देती थी। मैं देर रात सफर किया करती थी। लोग मुझे नीची निगाहों से देखते थे। कई लोग कहते थे कि ये लड़की हमारा कल्चर खराब कर रही है। ये डांस करती है, हमारे बच्चे इसी से सीखते इसलिए मैं आज भी कहती हूं कि ‘भगवान किसी भी लड़की भी स्टेज परफॉमर न बनाए’,  क्योंकि हमने वो चीजें अपने मन में बैठा ली हैं, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

सपना ने कहा कि लोग आपको अपके काम से जज करते है ऐसा ही मेरे साथ हुआ था। मैं जब डांस करती थी, तो लोग मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाते थे, कुछ वक्त बाद लोगों को समझ आया की किसे के केरेक्टर को उसके प्रोफेशन से जज नही करना चहिए। ये नहीं होता की कोई लड़की डांसर है,तो वह कहीं भी घुमने और बिछने के लिए तैयार हो जाएगी, उनकी खुद की भी सेल्फ रिश्पेक्ट होती है

लोगों ने तो मेरे घर वालों तक को नही छोड़ा। जव मेरा भाई बाहर जाता था तव उसे कमेंट करते थे। वो कहता था तुझे जो करना है तू वो कर मैं जानता हूं मेरी बहन कैसी है मेरे परिवार ने मुझे कभी निगेटिव नहीं होने दिया. मेरे परिवार वालों ने भी दूरियां बना ली थी। मैंने बचपन से फाइनेंशियली खुद की हेल्प की है। लोगों से मदद मांगों, तो मुंह पर न कर के चले जाते हैं। मैंने पहला काम एल्बम के लिए किया था। इसके लिए मुझे 800 रुपये मिले थे और कहा गया आप नए हो और नए लोगों कम पैसे मिलते है सिर्फ किराया दिया जाता है। मेरी पहली कमाई का एक्स्पीरियस बहुत ही गंदा रहा था। कुछ चीजें याद करना भी पसंद नहीं है।

मैने जव विग-वॉस ज्वाइन किया लगा तो मुझे लगा मुंबई जाकर अपने करियर को नया मोड़ देती हूं। 3 तीन रहने के बाद समझ आया की ये शहर मेरे लिए नही बना है। विग-वॉस ज्वाइन करने के बाद मुझे समझ आया कि मैं अपने लिए स्टैंड ले सकती हुं बोल ही नहीं, बल्कि दहाड़ भी सकती हूं। मेरे लिए लोगों की वाइब बहुत मैटर करता है. निगेटिव वाइब वाले लोगों से मैं दूरी बना लेती हूं।

Leave a comment