Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या मैच से पहले हुई संजू सैमसन की सेहत खराब? इंस्टाग्राम की स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

क्या मैच से पहले हुई संजू सैमसन की सेहत खराब? इंस्टाग्राम की स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Sanju Samson Health: संजू सैमसन की सेहत खराब  होने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती होना पड़ा और इस बात की जानकारी पत्नी चारुलता रमेश ने सोशल मीडिया पर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम में संजू सैमसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा, जिसमें भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, ओमान और मेजबान UAE के साथ रखा गया है। टीम के कमान सूर्यकुमार यादव होंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।  लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले संजू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

फैंस की बढ़ी चिंता

संजू सैमसन की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर ऐसे समय में आई है जब वह आगामी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें संजू को अस्पताल में देखा गया। इस पोस्ट ने फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है।

पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी

पत्नी चारुलता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर 3 बजे संजू अस्पताल में थे, लेकिन इसके बावजूद वह उसी दिन रात को केरल क्रिकेट लीग 2025 के एक मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए मैदान पर उतरे। इस मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स को 20 ओवर में मात्र 97 रनों पर समेट दिया। जवाब में ब्लू टाइगर्स ने 49 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से आसान जीत हासिल की। इस जीत में सैमसन के बड़े भाई सैली विस्वनाथ ने 30 गेंदों में नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, संजू इस मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने पूरी फील्डिंग की और एक रनआउट में भी योगदान दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast