
नई दिल्ली: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी। इसी दौरान उन्होंने अपने टेनिस करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह आखिरी बार दुबई में होने वाले टेनिस चैम्पियनशिप में खेलते हुए दिखाई देंगी। यह टूर्नामेंट अगले महीने होने वाला है।
सानिया मिर्जा ने यह फैसला अपनी चोट को लेकर लिया है। दुबई होने वाला चैम्पियनशिप ही उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। यह चैम्पियनशिप 19 फरवरी से खेली जाएंगी है। यह एक WTA 1000 इवेंट होगा। वहीं सानिया मिर्जा के फैंस अपने इस स्टार खिलाड़ी को आखिरी बार दुबई में होने वाले टेनिस चैम्पियनशिप में खेलते हुए देख सकते है। सानिया के इस फैसले के बाद उनके फैंस जरूर मायूस हो गए है।
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने करियर बड़े मुकाम हासिल किए है। वह डबल्स में विश्व की नंबर खिलाड़ी भी रह चुकी है। जानकारी के अनुसार सानिया मिर्जा में 2022 के आखिरी में संन्यास का ऐलान करने वाली थी। लेकिन चोटो के कारण वह यूएस ओपन नहीं खेल पाई। जिसकी वजह से वह इस साल का पहली ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी। इसके बाद आखिरी बार यूएई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। उसके वह प्रोफेशनल टेनिस से हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।
Leave a comment