क्या आप जानते हैं TWITTER BLUE BIRD का असली नाम, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

क्या आप जानते हैं TWITTER BLUE BIRD का असली नाम, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

नई दिल्ली:दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पिछले कुछ समय से खतरा मंडारा रहा है। ऐसे में एलन मस्क कुछ दिनों पहले इसके मालिक बन गए है। जिसके बाद से वो लगातार इसमें बदलाव कर रहे है। ऐसे में क्या आप जानते है कि ट्विटर का लोगो(Logo)पर निली चिड़िया कहा से आई?ट्विटर की निली चिड़िया का क्या नाम है?

बता दें, ट्विटर 2006 में लॉन्च हुआ था। आम आदमी से लेकर बड़े से बड़े सेलिब्रिटी तक आज ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जब भी आप ट्विटर ओपन करते हैं तो आपको सबसे पहले एक नीले रंग की छोटी सी चिड़िया दिखाई देती है। वही चिड़िया, जिसे कुछ लोग ट्विटर के लोगो वाली चिड़िया भी कहते है।

क्या है ट्विटर की चिड़िया का नाम

ट्विटर की चिड़िया का नाम ‘लैरी टी बर्ड’ (Larry T Bird)है। बात करें इस चिड़िया के पीछे की कहानी कि तो ट्विटर की चिड़िया का यह नाम मशहूर बास्केटबॉल खिलाडी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया है। ट्विटर के सह-संस्थापक बीज स्टोन बोस्टन नाम की जगह से ताल्लुक रखते थे। बीज स्टोन की एनबीए टीम बोस्टन सेल्टिक्स (Boston Celtics)के लिए लैरी बर्ड बास्केटबॉल खेला करते थे। बिज स्टोन लैरी बर्ड के बहुत बड़े प्रशंसक थे। ऐसे में, लैरी बर्ड के नाम पर ही ट्विटर की इस चिड़िया का नाम रखा गया है।

ट्विटर है लाउड स्पेस प्लेटफॉर्म

वहीं ट्विटर को काफी लाउड स्पेस प्लेटफॉर्म कहा जाता है। यहां लोग ट्वीट कर वाद-विवाद करते हैं। एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। अपने विचार पेश करते हैं। वहीं चिड़िया को शांति का प्रतीक माना जाता है। अपने प्लेइंग डेज में लैरी बर्ड को ट्रैश टॉकर के नाम से जाना जाता था लेकिन कोर्ट पर वे इसके एकदम उलट थे। ऐसे में, लैरी के नाम पर ही इस चिड़िया का नाम रखा गया था।

समय-समय पर हुआ बदलाव

ट्विटर का ओरिजिनल लोगो साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) ने क्रिएट किया था। जिसे उन्होंने आईस्टॉक (iStock) वेबसाइट पर बेचने के लिए पेश किया था। इस लोगो को ट्विटर ने 15 डॉलर में खरीद लिया था।

 

Leave a comment