‘SANAK’ CONTROVERSY: रैपर बादशाह पर आई मुसीबत दर्ज होगा FIR, जानें क्यों

‘SANAK’ CONTROVERSY:  रैपर बादशाह पर आई मुसीबत दर्ज होगा FIR, जानें क्यों

Badshah: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर बादशाह के एक गाने ‘सनक’को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बादशाह के गाए इस गाने में भोलेनाथ शब्द का उपयोग किए जाने पर उज्जैन के संत, महंत और पुजारियों के साथ—साथ हिन्दू संगठनों ने भी आप​त्ति जताई है। जिसके बाद उन्होंने बादशाह से माफी मांगने के लिए कहा हैवर्ना इस पर FIR  दर्ज करने की चेतावनी दी गई  है।

दरअसल, रैपर बादशाह ने अपने गाने ‘सनक’ में भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए कई अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। परमहंस अवधेशपुरी महाराज ने गाने को लेकर कहा कि इसमें कई आपत्तिजनक शब्द हैं। जिसे भगवान शिव के नाम के साथ लेना सरासर गलत है। वहीं पुजारी महेश गुरु ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गाने के बोल में बदलाव नहीं हुआ तो बादशाह के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी।

आपको बता दें ‘सनक’ नाम से ट्रेंड कर रहे इस गाने में कई अपशब्दों का उपयोग किया गया है। 2 मिनट 15 सेकंड का ये एलबम सॉन्ग काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में गालियों और सेक्स जैसे शब्दों का भी  उपयोग किया गया है। तो वहीं एक अंतरे में कहा है भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस तरह के गाने में भोलेनाथ का इस्तेमाल करना और खुद को शिव भक्त बताए जाने पर भक्तों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस गाने को अभी तक18 मिलीयन लोग देख चुके हैं।  

Leave a comment