जापान की महिला पीएम बन सकती हैं साने ताकाइची, क्या इन देशों से हो सकते हैं रिश्ते खराब?

जापान की महिला पीएम बन सकती हैं साने ताकाइची, क्या इन देशों से हो सकते हैं रिश्ते खराब?

Japan Prime Minister: जापान के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई महिला सीएम का पद संभालेंगी। आयरन लेडी के नाम से मशहूर साने ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता हैं। इसके बाद संभावना ये बताई जा रही है कि ताकाइची ही सीएम का पद संभाल सकती हैं। साने ताकाइची ने सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व पीएम जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे और पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोइजुमी को हराया। बता दें कि कोइजुमी को जापान के सबसे उदारवादी नेताओं में से एक माना जाता है।

जापान में होगी एक नई पहल

ताकाइची पहले भी कई बार जापान की राजनीतिक में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वे पूर्व आंतरिक मामलों की मंत्री रह चुकी हैं और देश की राजनीति में एक रूढ़िवादी राष्ट्रवादी नेता के रूप में जानी जाती हैं। पीएम शिगेरु इशिबा के जगह पर अब वे सरकार संभाल सकती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ताकाइची का नेतृत्व न केवल जापान की राजनीति में लैंगिक संतुलन का प्रतीक होगा, बल्कि देश की विदेश नीति और आंतरिक दिशा में भी एक नई पहल लेकर आएगा।

देश को है इस बात का डर

साने ताकाइची अपने रूढ़िवादी विचारों और द्वितीय विश्व युद्ध की विरासत से जुड़े मुद्दों पर अपने आक्रामक रुख के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई बार यासुकूनी तीर्थस्थल जाने पर जोर दिया है। ये वही जगह है जहां जापान के युद्ध नायकों की स्मृति में पूजा होती है, लेकिन इसे चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में युद्ध अपराधियों के सम्मान के रूप में देखा जाता है। उनके इस रुख से जापान के पड़ोसी देशों चीन और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका बताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम बनने के बाद ताकाइची को अंतरराष्ट्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए अपने विचारों में कुछ बदलाव लाना होगा। नहीं तो पड़ोसी देशों के संबंध पर बुरा असर पड़ सकता है। 

Leave a comment