ईद के मौके पर फैंस को दिया सरप्राइज, नई फिल्म को लेकर किया ऐलान

ईद के मौके पर फैंस को दिया सरप्राइज, नई फिल्म को लेकर किया ऐलान

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्मों का क्रेज अलग रहता है। फैंस उनकी फिल्मों को खूब पसंद भी करते हैं और अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। वैसे तो बहुत समय से सलमान खान अपने फैंस को ईद के मौके पर सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस साल ऐसा देखने को नहीं मिला। लेकिन सलमान खान अपने फैंस को ईद का तोहफा देने नहीं भूलें हैं। सलमान खान ने 2024 के मौके पर ऐलान करके कंफर्म कर दिया है कि भले ही इस बार ईद के मौके परउनकी फिल्मनहीं आई हैलेकिन अगले साल वे ईद पर जरूर आने जा रहे हैं।

सलमान खान ने दिया फैंस को ईद का तोहफा

साल खान अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के टाइटल की घोषणा कर दी है। ईद 2025 में आने वाली नई फिल्म का नाम सिकंदर है। सलमान खान की यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास करेंगे। सलमान खान ने टाइटल अनाउंसमेंट के साथ कैप्शन में लिखा- इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो। सभी को ईद की शुभकामनाएं।

फैंस हो गए खुश

भले ही सलमान खान के फैंस इस साल फिल्म न आने को लेकर उदास है लेकिन  सलमान खान ने फैंल को ईद पर भी खूशखबरी दी है।इस घोषणा से फैंस खुश हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं।  

Leave a comment